Yogvasisth

योग वाशिष्ठ दर्शन।
अध्याय 23
ज्ञानोदयका उत्तम प्रकार।
पोस्ट 4

अंदर बाहर व्यापक है। जैसे दर्पण सभी चीजों के प्रतिबिंब का स्थान है,उसी तरह, मैं सभी प्राणियो के देह इंन्द्रिया आदि अनुभवों का स्थान हूं। चैतन्य रूप अंतरात्मा जिन वस्तुओं का संकल्प करता है वह चीजे तुरंत उत्पन्न होती है। आत्मा में स्थित यह कारण कार्यरूप जगत अनिर्वचनीय है। जिन लोगों का चित्त अति विमल हुआ होता है, केवल वे महात्मा पुरुष ही वेसे चिदाकाश का अनुभव करते हैं। मैं एक हु, सर्वव्यापी हु, सब स्थावर जंगम पदार्थो में साक्षी और नियंता के रूप में रहता हूं। जैसे कि जो पूरे शरीर को धारण करने वाला जोन के कारण मैं स्त्री भी हूं, मैं पुरुष भी हूं, मैं भी सभी वस्तुओं के अंदर भी हूं, और मैं सभी वस्तुओं के रूप में भी हूं। जैसा कि एक बच्चा खिलौने बनाता है, वैसे ही आत्मा ने इस अजीब वैविध्यपूर्ण सृष्टि की रचना अपने भीतर बनाई है। जो भी दृश्य है वह परिवर्तनशील, विनाशकारी, दृष्टा के अधीन है। मुझे वही मिला है जो मेरे लिए प्राप्त करने योग्य है। अब में अल्पात्मा नहीं रहा। अब मुझे पता चला है कि मेरे सभी पूर्वज मूर्ख थे, क्योंकि वे देहादिक पदार्थो के साथ अहंता को बांधकर विषय भोगो में पशुओं की तरह चिपके रहते थे। जैसा कि सभी दृश्यों के बाध होने पर जो अखण्ड रूप शेष बचता है, वह परम चैतन्य है, यही मोक्ष है।
आत्मा जो अपने अच्छे बुरे संकल्पों के रूप में गंदा है, एक पाश से बंधे पक्षी की तरह ब्रह्मरूपी चिदाकाश में नहीं चढ़ सकता। मेरा अपना स्वरूप अब बिना आवरण के पूर्ण चन्द्र जैसा हो गया है। मैं शरीर में रहता हूं, फिर भी मेद, अस्थि, मांस, मज्जा, खून आदि से अलग हूं। जैसा कि तिल में तेल है, दूध में घृत है, फूलों में सुगंध है, मीठे पदार्थों में मिठास, ओर नमकीन पदार्थों में लवणता है, उसी तरह सभी पदार्थों में आत्मा स्थित है, अहंकार रूप बादल मुझसे दूर हो गए हैं, मेरे दिमाग में आशारूपी अग्नि शांत हो गया हैं। मैंने कामदेव के रुप अग्नि से तपे हुए मन को मेने ज्ञान द्वारा शांत किया है। मेरा मन अब बिना काष्ठ के आग की तरह शांत हुआ है। में आसक्ति से मोह से रहित हो गया हूं। दृश्य वस्तुओं का वास्तविक स्वरूप मेने जान लीया है। मेरे मन में जो अज्ञानता रूप जड़ता थी, वह दूर हो गई है। जिस प्रकार जल और तरंग के भेद की अवधारणा विशुद्ध रूप से व्यावहारिक, असत्य है, वेसे आत्मा और परमात्मा के बीच की भेद की कल्पना मिथ्या है। (केवल उपलक दष्टि ही है)। जिस तरह सूर्य अपार आकाश में अविरत गति करता रहता है, वेसे मैं भी अब अपने अनंत स्वरूप में विहार करता हु। आत्मनिष्ठ होने के कारण अनुकूल या प्रतिकूल परिस्थितियों में भी, मैं अपनी समता को नहीं खोता। अविवेकी, अज्ञान ग्रस्त मनुष्यो का मन अतार्किक वासनाओ से भरा होता है। विवेक द्रष्टि से अजर अमर दिखाई देता हे आत्मा, तेरी जय हो; वास्तविक से मन के अविषय रूप दिखाई देता है आत्मा, तेरी जय हो। में तेरे दर्शन से शांत हो गया हु, प्रफुल्लित हो गया हु, ज्ञानशक्ति आनन्द स्वरूप हुआ हूं, जीवन मुक्त हुआ हु, विषयगत इच्छाओं से मुक्त हुआ हूं, और अब मुजे किसी प्रकार का बंधन नहीं है। मैं सभी माया का अधिपति हूं। मेरा न कोई जन्म है, न कोई मृत्यु है; अचल शांति मेने प्राप्त की है, मैं गुणातीत ओर द्वंद्वातीत हो गया हूं।

क्रमश:

The English translation is very weak. But still conveys an impression

Yoga special darshan.
Chapter 23
Jñānōdayakā best type.
Post 4

The inside is wide out. As the mirror is the place of reflection of all things, in the same way, I am the place of the body of all the people of the The things which are determined by the soul of consciousness are immediately generated. In the soul, this is the reason why the world is unexplainable. Those who have a very vimal mind, only those mahatma men experience the same cidākāśa. I am one, omnipresent, I live as witness and captain in all when movable diverse. As I am a woman because of the zone that holds the whole body, I am also a man, I am also inside all things, and I am also as all things. As a child makes toys, so the soul has created this strange universal creation within itself. Whatever the scene is, the variable, destructive, under the vision. I got the one who is worthy to get for me. There is no longer an objection. Now I know that all my ancestors were fools, because they were glued to the dēhādika and glued to the topic. As the undivided form of the rest of the scene remains, it is the ultimate consciousness, that is the salvation.
The soul that is as dirty as its good bad resolutions, can not climb the brahmarūpī cidākāśa like a bird tied to a loop. My own nature is now like full moon without cover. I live in the body, still different from marrow, bone, meat, marrow, blood etc. As oil in the sesame, Aloe in milk, fragrance in flowers, sweetness in sweet substances, and salinity in salty substances, in the same way, the soul is located in all substances, the ego form clouds have gone away from me, in my mind Āśārūpī fire has become calm. I have silenced my mind with a fire as a cupid. My mind is now calm like a fire without wood. I have become free from attachment to attachment. I have known the real form of visual objects. The ignorance that was in my mind has gone away. As the concept of the difference between water and wave is purely practical, false, the mystery between the soul and the God is a myth. (only the upalaka is the only one). Just as the sun keeps on moving in the sky, I also live in my infinite form. I don’t lose my parity even in favorable or adverse conditions because of self-respect. Irrational, the mind of the ignorant man is full of illogical vāsanā’ō. The soul appears to be immortal by the vision of conscience, hail to you; the soul of the mind appears to be the soul of the mind, hail to you. I am calm down from your sight, I am hilarious, I have become happy, I am free, I am free, I am free from thematic desires, and now I do not have any kind of bond. I am the overlord of all maya. I have no birth, no death; I have received the real peace, I have become how and dvandvātīta.

Leave a Reply

Discover more from Spirituality and God - A guide

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading